चार वाहन चोरों से 6 बाइक 1 एक्टिवा गाड़ी की जप्त

ग्वालियर। वाहन चोरी पर अंकुष लगाने के लिये वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। कम्पू को थाना क्षेत्र से चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने 11 जनवरी को कम्पू पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति पानी की टंकी पहाडिया अवाडपुरा के पास चोरी की दो मोटरसायकिल लिये बेचने की फिराक में खड़े है।
पानी की टंकी पहाडिया अवाडपुरा के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को पानी की टंकी पहाडिया अवाडपुरा के पास दो संदिग्ध व्यक्ति दो हीरो कंम्पनी की मोटरसायकिल लिये खड़े दिखाई दिये, जिन्होने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर मोटरसायकिलों को मौके पर छोड़कर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पकड़े गये दोनों संदिग्धों के पास से मिली दोनों मोटरसायकिलों के संबंध में पूछताछ की तो उनके द्वारा पुलिस को गुमराह करने का प्रसाय किया गया। पुलिस टीम द्वारा दोनों संदिग्धों से गहनता से पूछताछ की तो उनके द्वारा दोनों मोटरसायकिलें हैदरी की गली अवाडपुरा व इंदरगंज से चोरी करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम ने दोनों चोरी की मोटरसायकिलों को विधिवत जप्त किया गया। पूछताछ में हाल निवासी कसाई मौहल्ला अवाडपुरा में रहने वाले चोर ने बताया कि वह दोनों अपने एक ओर अन्य साथी के साथ मिलकर शहर के विभिन्न स्थानों से वाहन चोरी करते है, उसने चोरी की एक मोटर सायकल व एक एक्टिवा गाड़ी बेचने की नीयत से मुर्गी फार्म पिछोरों की पहाडिया अवाडपुरा के पास छुपा कर रखी है, तथा एक स्पलेण्डर बाइकगोराघाट के पास ग्राम रेपुरा में बेचना बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *