स्कूलों में अब क्रीम, पाउडर, नेलपॉलिश और मिनीस्कर्ट बैन, छात्राओं को बनानी होगी दो चोटी

हिमाचल प्रदेश. हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों के नए शैक्षणिक सत्र के लिए ड्रेस कोड तय कर दिया गया है। नए आदेश के तहत अब लडकियां न तो मिनी स्कर्ट पहनकर स्कूल आएंगी और न ही वह नेल पॉलिश लगा पाएंगी। लडका हो या लडकी सभी के लिए ही टैटू प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह सभी को कमर के नीचे तक शर्ट पहनना होगा। तंग पैंट और सलवार पहनकर कोई भी स्कूल नहीं आएगा। सूट और शॅर्ट पूरे बाजू की होगी। सिख समुदाय के छात्रों को सफेद पटका पहनना होगा।
छात्राओं के बाल लंबे होने पर दो चोटी बांधकर फीता बंधना होगा। छोटे बाल वाली छात्राओं को हेयर बैंड के साथ हेयर पिन लगानी होगी। छात्राओं को दुपट्टा भी पहनना अनिवार्य होगा। सभी लंबी जुराबें पहननी होंगी। मेकअप आभूषण पहनने, ऊंची एडी के जूता पहनने पर रोक लगाई है। शिक्ष सचिव ने साफ कहा है कि छात्राओं के सूट की लंबाई घुटनों से एक इंच नीचे होगी। टाई को शर्ट के पहले बटन को बंद करते हुए लगाना होगा। इस आदेश से पहली से 12वीं कक्षा तक पढने वाले करीब साढे सात लाख छात्र छात्राएं प्रभावित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *