MP सरकार अस्पतालों के लिए केंद्र से मिली राशि में 60 प्रतिशत भी नहीं खर्च कर पाई

भोपाल. कोरोना फिर डरा रहा है, नए वैरिएंट की दस्तक के बाद प्रदेश में भ्ी संक्रमित बढ रहे है। अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों को फिर परखा जा रहा है। इन सबके बीच सच्चाई यह है कि राज्य सरकार स्वास्थ्य संसाधन बढाने के लिए गंभीर ही नहीं है। वर्ष 2020 में कोरोना का संक्रमण फैलने के बाद केंद्र सरकार इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज (ईसीआरपी) के अंतर्गत लगातार चार वर्ष से राज्य सरकार को राशि उपलब्ध करा रही है, पर राज्य सरकार खर्च ही नहीं कर पा रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट
वर्ष 2020-21 में मिले 53 करोड़ रुपये में से 29 करोड़ रुपये ही खर्च हो पाए। इसी प्रकार 2021-22 में मिले 22 करोड़ में से 56 प्रतिशत ही खर्च हुए। 2022-23 में 18 करोड़ मिले पर स्वास्थ्य विभाग ने पिछले वर्षों में मिली राशि को मिलाकर 21 करोड़ रुपये खर्च किए। मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए 39 करोड़ रुपये मिले हैं। इनमें अभी तक 10 करोड़ ही खर्च हो पाए हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट में सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *