राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे चारों शंकराचार्य
नई दिल्ली. अयोध्या में 5 सदी बाद राम जन्मभूमि पर श्रीराम लला मंदिर की पुर्नप्रतिष्ठा समारोह में चारों शंकराचार्य शामिल नहीं होंगे। हालांकि वैष्णव धर्म गुरूओं और संत महंतों ने इस समारोह में सर्वथा उचित बताया है। 4 में से 2 शंकराचार्यो पूर्वाम्नाय जगन्नाथ पुरी के गोवर्धन पीठ के जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती और अत्तराम्नाया ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने तो 2 टूक कह दिया है कि वह इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने आयोध्या नहीं जायेंगे।
शास्त्रीय विधि को लेकर क्या बोले स्वामी निश्चलानंद सरस्वती
स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने तो यह भी कहा है कि धर्म निरपेक्ष राष्ट्र के प्रधानमंत्री गर्भगृह में जाकर देव विग्रह में प्राण प्रतिष्ठा का उपक्रम करेंगे। यह शास्त्रोक विधि नहीं है। जहां शास्त्रीय विधि का पालन नहीं हो वहां हमारा रहने का कोई औचित्य नहीं है। क्योंकि शास्त्र कहते हैं कि विधिपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा न हो उस प्रतिमा में देव विग्रह की बजाय भूत, प्रेत, पिशाच और बेताल आदि हावी हो जाते हैं। उसकी पूजा का भी अशुभ फल होता है क्योंकि वह सशक्त हो जाते हैं। ऐसे शास्त्र विरूद्ध समारोह मे ंहम ताली बजाने क्यों जाये? यह राजनीतिक समारोह है। सरकार इसका राजनीतिकरण कर चुकी है।
