दो वाहन हेलमेट और 4 पहिया कार चालक सीट बेल्ट लगाकर चलाये-ऋषिकेश मीणा
ग्वालियर. यातायात पुलिस ने वाहन चालकों में यातायात नियमों के पालन करें और सजग रहे और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा अभियान के तहत हेलमेट एवं सीट बेल्ट के लिये जागरूता रैली में एएसपी ऋषिकेश मीणा, डीएसपी अजीत सिंह चौहान, यातायात टीआई धनंजय शर्मा, थाना प्रभारी यातायात झांसी रोड प्रमोद साहू तथा कंपू यातायात थाना प्रभारी अभिषेक रघुबंशी आदि रैली शामिल हुए।
इन मार्गो से होकर निकली जागरूकता रैली
यातायात जागरूकता रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख चौराहे तानसेन तिराहा, नया व्रिज पडाव ,एसकेवी, पडाव चौराहा, लक्ष्मीबाई स्टैच्यु ,फूलबाग ,गुरूद्वारा ,इंदरगंज, रोशनी घर रोड़, चेतकपुरी चौराहा, माधव नगर , एजी पुल, राजमाता तिराहा होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जागरूकता रैली का समापन किया गया। यातायात जागरूकता रैली में यातायात पुलिस द्वारा यातायात के नियमों लेख युक्त तख्तियों को हाथ में लेकर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यातायात जागरूकता रैली के माध्यम से आमजन को समझाईस दी गई कि 2 पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग एवं 4 पहिया वाहन चलाने समय सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करे।
