पुलिस बोली – मिले सबूत, पहले आत्माराम की लाश को दफनाया, 4 वर्ष के बाद जलाया, आत्माराम हत्याकांड केस के आरोपी एसआई करतूत

ग्वालियर. गुना जिले के आत्माराम पारदी हत्याकांड की जांच कर रही सीआईडी ने एक बड़ा खुलासा किया है। आरोपी एसआई रामवीर सिंह ने जिस गाड़ी में आत्माराम को अपने साथ ले जाया गया था। उसमें पुलिस को खून के धब्बे मिले थे। पुलिस ने इस गाड़ी के फर्जी रजिस्ट्रेशन करने के आरोप में आरोपी एसआई और तत्कालीन आरटीओ और एक बाबू के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करवाई है।
8 वर्ष पुराने इस हत्याकांड में पुलिस आत्माराम की लाश बरामद नहीं कर सकी। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी और बर्खास्त एसआई रामवीर सिंह ने आत्माराम की लाश को ठिकाने लगा दिया है। लाश को ठिकाने लगाने की जो कहानी सामने आई है वह दृश्यम फिल्म की कहानी की तरह है। रामवीर ने अपने पुलिसिया दिमाग का उपयोग करते हुए लाश का आज तक सुराग लगने नहीं दिया। आत्माराम की लाश को रामवीर सिंह और उसके गुर्गो ने कैसे ठिकाने लगाया, उसकी लाश नहीं मिली तो केस पर किस तरह का असर पड़ेगा।
कार का खुलासा-कार जिसके नाम पर रजिस्टर्ड वह अस्तित्व में नहीं-पुलिस
घायल आत्माराम को रामवीर सिंह अपनी कार एमपी08सीए 0022 में लेकर गया था। पुलिस ने इसे उसके घर के बाहर से जब्त किया है। जब कार के मालिक की तलाश की गयी तो पता चला है कि कार पुलिस लाइन गुना निवासी संजय सिंह पुत्र बहादुरसिंह कुशवाह के नाम से रजिस्टर्ड है। सीआईडी ने जब इस पते पर पहुंची तो ऐसा कोई शख्स नहीं मिला। गुना एसपी ने भी बताया कि ऐसा कोई पुलिस कर्मी कभी पदस्थ नहीं रहा। इस पते पर उस समय एसआई दिलीप सिंह कुशवाह रहते थे। ज बवह यहां रहते थे तब उनका भाई संजय भी साथ रहता था। दिलीप कुशवाह ने कहा है कि उनके पिता का नाम लाल बहादुर सिंह कुशवाह है ना कि बहादुरसिंह कुशवाह।
यह कार इन्दौर की एजेंसी से खरीदी गयी थी। कार खरीदते वक्त मोबाइल नम्बर 8819974000 दर्ज कराया गया था। यही मोबाइल एसआई रामवीर सिंह के भांजे हेमंत सिंह सोलंकी का था। हेमंत एटीएस भोपाल में आरक्षक है। सीआईडी ने हेमंत से पूछताछ की तो उसने बताया कि 2013-14 में पुलिस भर्ती की तैयारी के वक्त मामा रामवीरसिंह कुशवाह के कहने पर 11 लाख रूपये नगद देकर यह कार संजयसिंह पुत्र बहादुर सिंह कुशवाह के नाम से खरीदी गयी थी। मोबाइल उसने स्वयं का लिखवा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *