जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला
कोटा. राजस्थान के कोटा स्टेशन के पास जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे शुक्रवार 6 जनवरी देर रात को पटरी से उतर गए। रेलवे के अधिकारियों को सूचना मिलते ही तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस घटना से अभी तक किसी भी तरहके नुकसान की खबर नहीं है। डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण का भी अभी पता नहीं लग पाया है। जांच के बाद सारी जानकारियां सामने आएगी।

