राशन घोटाला मामले में TMC नेता गिरफ्तार, रेड डालने गई ED टीम पर कल पार्टी समर्थकों ने हमला किया था
पश्चिम बंगाल. नॉर्थ 24 परगना जिले से ईडी ने टीएमसी नेता और बोंगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शंकर अध्य को ईडी ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को ईडी और सीआरपीएफ की टीम शंकर और टीएमसी नेता शेख शाहजहां के घर रेड डालने गई थी। इस दौरान उनके समर्थकों ने अधिकारियों पर हमला कर दिया।

ईडी ने शुक्रवार रात में हमले को लेकर बयान जारी किया। जांच एजेंसी ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि करीब 800 से 1000 लोगों की भीड ने हत्या करने के इरादे से हमला किया था। भीड के पास लाठियां, पत्थर, ईंट जैसे हथियार थे। हमले में 3 अधिकारियों को गंभीर चोटें आई है। फिलहाल उनका इलाज जारी है। अधिकारियों ने बताया कि भीड ने उनके मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी और वॉलेट भी छीन लिए। इसके अलावा उनके वाहनों को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।
