कोहरे ने रोका प्लेन का रास्ता, 3 फ्लाइट देरी से पहुंची ग्वालियर

ग्वालियर. कोहरे की वजह से लगातार दूसरे दिन भी फ्लाइट का संचालन समय पर नहीं हो सका। मंगलवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस का हैदराबाद से ग्वालियर आने वाली फ्लाइट लगभग 4.30 घंटे के बिलंब से ग्वालियर पहुंची। जबकि यह लगभग 5 घंटे देरी ग्वालियर से हैदराबाद के रवाना हो सकी।
ग्वालियर से हैदराबाद के लिये लगभग 140 यात्रियों ने टिकट बुक कराये थे। लेकिन फ्लाइट के देरी से आने की सूचना यात्रियों को जब मिली तो 39 यात्रियों ने टिकट ही कैसिंल करा दिये। इस तरह ग्वालियर से हैदराबाद के लिये 101 यात्रियों ने उड़ान भरी।
वहीं एलाइंस एयर की इंदौर से आने वाली फ्लाइट 2 घंटे जबकि इंडिगो की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट करीब एक घंटे देरी से ग्वालियर पहुंचा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक ऋषिकेश से ग्वालियर आने वाली उत्कल एक्सप्रेस 18.32 घंटे देरी से एक दिन बाद पहुंची।
इससे बड़ी संख्या में यात्रियों ने टिकट ही निरस्त करा दिए। वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस सहित करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनें 2 से 9 घंटे तक देरी से ग्वालियर पहुंची। कुछ ट्रेनें ऐसी हैं जो देरी से संचालित हो रही हैं। कोहरे के कारण बुधवार को भी ट्रेन व प्लेन के देरी से आने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *