एयरटर्मिनल का निर्माण कार्य 31 दिसम्बर तक पूरा करो -डॉ. शरदकुमार
ग्वालियर. राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर नये एयर टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण कार्य का निरीक्षण मंगलवार को एयरपपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ऑपरेशन बोर्ड मेम्बर डॉ. शरद कुमार ने बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने केपीसी प्रोजेक्ट लिमिटेड के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि 30 सितम्बर के बाद से 4 बार पूरा करने का समय दिया जा चुका है। उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अब हर हाल में 31 दिसम्बर तक काम पूरा होना चाहिये। भले इसके लिये तीसरी पार्टी को हायर करना पड़े। काम अधूरा होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। इन्होंने यह भी कहा है कि जब यह दोबारा निरीक्षण करने के लिये आये तो किसी भी तरह की कमी नहीं मिलना चाहिये । अब कंपनी के पास 4 दिन का समय शेष बचा है। जिसके अंदर काम पूरा करना होगा। जानकारों का कहना है कि एयर टार्मिनल बिल्डिंग का काम शायद 4 दिन में पूरा हो पाये।
एयरपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का लोकार्पण कराने की तैयारी में है। लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। लोकार्पण की तारीख तय नहीं हो सकी है। एयरपोर्ट के जीएम प्रोजेक्ट प्रभात रंजन ने कहा है कि एयर टर्मिनल बिल्डिंग का काम 31 दिसम्बर तक पूरा करने की पूरी तैयारी है।
यह निर्माण कार्य अधूरे
एयर प्रबंधन ने केपीसी प्रोजेक्ट लिमिटेड को एयर टर्मिनल बिल्डिंग का काम पूरा करने के लिये 31 दिसम्बर तक का समय दिया है। अभी फॉल्स सीलिंग और टर्मिनल बिल्डिंग के अन्दर आर्ट वर्क का काम करना शेष रह गया है। इसको पूरा करने के लिये अब केपीसी प्रोजेक्ट लिमिटेड के पास सिर्फ 4 दिन का समय शेष बचा है। यदि 4 दिन के अन्दर काम पूरा नहीं हुआ तो केपीसी प्रोजेक्ट लिमिटेड पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कार्यवाही कर सकती है।
