ग्वालियर में 26 जुआरियों के साथ पार्षद लगा रहा था दांव, पुलिस ने पकड़ा, 5 लाख रुपया मिला

ग्वालियर. सर्दी में पुलिस भी घर में दुबक जाती है, इस भरोसे में 27 जुआरियों की टोली ने ग्वालियर का आउटर बस्ती गंगा मालनपुर में जुए की फड जमाई लेकिन उनके ठिकाने के बारे में बस्ती वालों ने पुलिस को खबर दे दी। रात करीब 12.30 बजे तीन थानों की पुलिस ने जुआरियों का ठिकाना घेर लिया। ठंड की वजह से जुआरियों की टोली कमरा बंद कर पत्ते फेंट रही थी इसलिए किसी को भागने का मौका नहीं मिला। पकडे गए जुआरियों में मालनपुर का पार्षद भी शामिल बताया गया है।
पुलिस ने बताया जुआ गंगा मालनपुर, पुरानी छावनी में धर्मेन्द्र यादव खिलाता था। इसके बदले हर जुआरी से 500 रुपया नाल वसूलता था। मंगलवार रात को उसने जुए का सेटअप जमाया। रात करीब 11 बजं दांव लगाने वालों की टोली उसके ठिकाने पर पहुंच गई। एक घंटे बाद पुलिस को उनके ठिकाने की ठोस भनक लगी। सीएसपी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि धर्मेन्द्र को ठिकाने को घेरकर जुआरियों को मौके पर ही धर लिया। तलाशी में उसने ताश के पत्ते के अलावा 5 लाख रुपया बरामद हुआ। इनमें कई लोग भिंड के रहने वाले है। सभी को दबोच कर पुरानी छावनी थाने लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *