MP में भूकंप के झटके, दहशत में लोग घरों से निकलकर भागे
सिंगरौली. मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। मंगलवार को भूकंप आया। भूकंप आते ही हडकंप मच गया और दहशत में लोग घरों से बाहर निकलकर भागे। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई है। हालांकि 3.3 तीव्रता का भूकंप ज्यादा नहीं होता है और कहीं से भी किसी तरह के जान माल की हानि की सूचना नहीं मिली है।
सिंगरौली में था भूकंप का केन्द्र
बताया जा रहा है कि भूकंप का केन्द्र सिंगरौली में था। दोपहर करीब 2.50 बजे जैसे ही भूकंप आया और धरती हिली तो लोग दहशत में आ गए। भूकंप के हल्के झटके जिले के बैढन, देवसर, माडा और चितरंगी तहसीलों में कहीं-कहीं महसूस किए गए है। बताया गया है कि भूकंप का केन्द्र करीब 4 किलोमीटर की गहराई में था।
