ग्वालियर में न्यू ईयर पार्टी पर घर में शराब पार्टी का लाइसेंस मिलेगा, पीकर गाड़ी चलाई तो 10 हजार का कटेगा चालान
ग्वालियर. शहर में 31 दिसंबर को लेकर सरकार के दो विभागों के फरमानों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। एक ओर आबकारी विभाग का कहना है कि घरों में भी शराब पार्टी करने के लिए उन्हें लाइसेंस लेना पड़ेगा। ऐसा न करने पर विभाग संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेगा। दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर खड़े होकर वाहन चालकों की चेकिंग का प्लान तैयार कर लिया है। यदि शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए तो आपके खिलाफ 10 हजार रुपए तक के जुर्माने की कार्रवाई हो सकती है।
