एक-दो दिन में हो सकता है विभागों का आवंटन

भोपाल. कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रियों के साथ मंत्रालय में पहली बैठक की। इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्री अपने-अपने क्षेत्र में तैयारियों में जुट जाएं। लोकसभा सीटवार मंत्रियों को प्रभार दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में मंत्रियों के साथ सरकार के कामकाज को लेकर बातचीत की। - Dainik Bhaskar
एक-दो दिन में हो सकता है विभागों का आवंटन
मंत्रियों को विभागों का आवंटन एक-दो दिन में हो सकता है। बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से उनकी रुचि भी जानी। उधर, बैठक के बाद कुछ मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से अलग से मुलाकात भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *