नई दिल्ली में इजराइल की एम्बेसी के पास धमाका

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में चाणक्यपुरी स्थित इजराइली एम्बेसी के करीब मंगलवार शाम को ब्लास्ट की सूचना मिली। यह सूचना दिल्ली फायर सर्विस को मिली थी। इसके बाद फायर सर्विस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसने जांच की।
स्पेशल सेल के जानकारों ने बताया कि एम्बेसी के पीछे खाली प्लॉट पर धमाके की आवाज आई थी। इसे तीन से चार लोगों ने सुना। धमाका किस ऑब्जेक्ट से हुआ इसकी जांच की जा रही है। स्पेशल सेल और फायर डिपार्टमेंट की टीम फिलहाल मौके से जा चुकी है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से कहा कि मौके से इजराइली एम्बेसडर के नाम एक लेटर मिला है। इसमें क्या लिखा है इसकी जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार एम्बेसी से कुछ दूर खाली प्लॉट पर जहां से धमाके की आवाज आई वहां से कुछ दूरी पर पुलिस को लेटर मिला है। लेटर इजराइली एम्बेसडर के नाम लिखा गया है। इसमें एक झंडा लिपटा हुआ है। लेटर पुलिस के कब्जे में है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *