2 क्रेनों से विवेकानंद नीडम के आरओबी पर 2.32 बजे पहला 2.55 बजे दूसरा गार्डर रखा गये, 6 गार्डर गुरूवार और शुक्रवार रखे जायेंगे

ग्वालियर. नाका चंद्रवदनी से न्यू सिटीसेंटर स्थित कलेक्ट्रेट और बायपास जाने के लिये अभी तक लगभग 3 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। 20 दिसम्बर की दोपहर 1 बजे गार्डर लांच करने का प्रारंभ किया इसके लिये 2 बजे से ब्लॉक लिया गया था इसके लिये पहले से क्रेन पर गार्डर लटका कर तैयार था, मौके पर एडीआरएम विवेक मिश्रा और गति शक्ति के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर पीके सिंह, पीडब्ल्यूआई अभय यादव की अगुआई में गाजियाबाद से आई 2 क्रेन ने 2 बजकर 32 मिनट पर पहला गार्डर रखा और उसके बाद दूसरा गार्डर 2 बजकर 55 मिनट पर रखा गया है। विवेकानंद नीडम के रेलवे ओवर ब्रिज के आसपास रहने वाली हजारों की आबादी को आरओबी के शुरू होने का इंतजार है। अभी पुल के नीचे से रेलवे क्रॉसिंग से यातायात पूरी तरह से बंद है। 2 वर्ष पहले इस पुल के निर्माण की सीमा समाप्त हो चुकी है।

6 गार्डर रखने के लिये 2 दिन का ब्लॉक लेंगे

विवेकानंद नीडम के आरओबी पर उपस्थित एडीआरएम विवेक मिश्रा ने बताया है आज 2 गार्डर 3 गार्डर गुरूवार और 3 शुक्रवार को रखे जायेंगे इसके लिये गुरूवार और शुक्रवार को 2 घंटे का ब्लॉक लिया जायेगा। ब्लॉक लेने के लिये ट्रेनों के आवागमन के साथ ओएचई बिजली लाईन को बंद करना पड़ता है। बुधवार सहित ब्लॉक गुरूवार और शुक्रवार को 3 दिन का लिया जायेगा।

8 माह से था इंतजार

नोयड़ा की लीसा कंस्ट्रक्शन के मैनेजर ने बताया कि पिछले 8 माह से गार्डर डालने के लिये रेलवे अधिकारियों का इंतजार किया जा रहा था इसके लिये कंस्ट्रक्शन और जनप्रतिनिधियों ने रेलवे को पत्र लिखे गये। तब जाकर रेलवे की स्वीकृति मिलने के लम्बे इंतजार के बाद अब बुधवार को 2 गार्डर रखे गये और 6 गार्डर गुरूवार और शुक्रवार को रखे जायेंगै।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *