महलगांव पटवारी धर्मेन्द्र शर्मा निलंबित

ग्वालियर -नामांतरण प्रकरण में अपेक्षित रीति के अनुसार मौके की व अभिलेखों की जाँच इत्यादि कार्यवाही न करना महलगांव के पटवारी को भारी पड़ा है। कलेक्टर अक्षय सिंह ने इस लापरवाही पर सिटी सेंटर तहसील के पटवारी हलका महलगांव के पटवारी धर्मेन्द्र शर्मा को निलंबित कर दिया है।
कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाँसी रोड़ के प्रस्ताव के आधार पर यह कार्रवाई की है। निलंबन से पहले अनुविभागीय अधिकारी झांसी रोड़ द्वारा पटवारी धर्मेन्द्र शर्मा को विधिवत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसका जवाब समाधानकारक नहीं पाया गया है। निलंबन अवधि में पटवारी धर्मेन्द्र शर्मा का मुख्यालय तहसील कार्यालय मुरार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *