शिवराज सिंह चौहान को ‘दक्षिण’ जाने का इशारा, लोकसभा चुनाव में भी MP से बाहर रहेंगे चौहान
भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा के भीतर सबसे बडा सवाल था कि शिवराज सिंह की भूमिका क्या होगी इसके लिए मंगलवार दोपहर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद अब शिवराज के अगले रोल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शिवराज ने खुद कहा कि विकसित भारत यात्रा में वे दक्षिण के राज्यों की ओर जाएंगे। हालांकि पिक्चर का पूरा सीन सामने नहीं आया है। शिवराज ने आगे ये भी कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए उनकी भूमिका नड्डा ही तय करेंगे।
