सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर oye indori पर रेप का केस,युवती को लिव इन में रखा, शादी का झांसा दिया
इंदौर. शहर के टिक टौकर, युट्यूबर रोबिन जिंदल उर्फ ओए इंदौरी की मुश्किलें बढती जा रही है। पहले खरगोन में हिट एन्ड रन मामले के बाद अब रोबिन जिंदल दुष्कर्म के मामले में भी फंस गया है। रोबिन जिंदल पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती तलाकशुदा है और उसका आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान रोबिन और उसकी दोस्ती हुई थी यह दोस्ती प्रेम में बदली और रोबिन ने उससे शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाए।

ओए इंदौरी शादी करने की बात पर वापस मुकर गया
सम्बन्ध बनाने के बाद जब रोबिन ने शादी से इंकार किया तो युवती ने इंदौर के एमआईजी थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोबिन जब युवती से पुलिस के सामने मिला तो उसने माफी मांग कर युवती से शादी करने का लिखित वादा किया, लेकिन युवती का कहना है कि रोबिन उससे शादी करने की बात पर वापस मुकर गया है।
कुछ रिकॉर्डिंग भी रोबिन के पास में मौजूद है
जानकारी के अनुसार युवती पढाई करने इंदौर आई थी, रोबिन के निवास वाली बिल्डिंग मे ही रहती थी साथ ही युवती का कहना है कि उसकी कुछ रिकॉर्डिंग भी रोबिन के पास में मौजूद है। इस सब पचडों के कारण उसकी नौकरी चली गई और वो डिप्रेशन का शिकार हो गई। वहीं इस मामले में रोबिन का कहना है कि वह इस युवती को नहीं जानता है। इसी के साथ खरगोन के टि एंड रन के मामले में रोबिन का कहना है कि गाडी वह नहीं उसका ड्राइवर चला रहा था। वो उस वक्त कार में मौजूद भी नहीं था।
