चंबल पुल 22 से 23 दिसम्बर 24 घंटे के लिए तक पूर्णतया बंद रहेगा

भिण्ड – जिला मजिस्ट्रेट इटावा अवनीश राय द्वारा जिला मजिस्ट्रेट भिण्ड को अवगत कराया कि सुरक्षा की दृष्टि से (बेबर-इटावा-ग्वालियर) मार्ग के कि.मी. 78 में स्थित चंबल सेतु की भार वहन क्षमता की तकनीकि जांच हेतु 22 दिसम्बर प्रातः 7 बजे से 23 दिसम्बर प्रातः 7 बजे तक एक दिवस के लिए उक्त सेतु से सभी प्रकार के भारी एवं हल्के वाहनो तथा पथयात्रियों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित किया जाता है। उक्त जांच कार्य समाप्त होने के पश्चात यह आदेश स्वतः निरस्त समझा जाएगा।
उक्त अवधि में जनपद भिण्ड की ओर जाने वाले भारी वाहन जालौन अथवा शिकोहाबाद होते हुए भिण्ड जाएंगे तथा जनपद भिण्ड से आगरा / कानपुर की ओर आने वाले भारी वाहन शिकोहाबाद अथवा जालौन होते हुए आएंगे। मार्ग पर हल्के वाहनो के प्रवेश को भी प्रतिबंधित किये जाने की स्थिति में जनपद भिण्ड की ओर जाने वाले हल्के वाहन जालौन अथवा शिकोहाबाद होते हुए भिण्ड जाएंगे या उदी चौराहा से चकरनगर-सहसो-फूप होते हुए भिण्ड जाएंगे तथा जनपद भिण्ड से आगरा/ कानपुर की ओर आने वाले हल्के वाहन शिकोहाबाद अथवा जालौन होते आएंगे या फूप-सहसो-चकरनगर से उदी चौराहा होते हुए इटावा आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *