ग्वालियर में 14 साल बाद खेला जाएगा इंटरनेशनल क्रिकेट मैच

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। करीब 14 साल के लंबे इंतजार के बाद ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होने जा रहा है। भारत-अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों के श्रृंखला का दूसरा मैच ग्वालियर के नवनिर्मित शंकरपुर स्टेडियम में कराए जाने की तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं। बीसीसीआई के निरीक्षण की औपचारिकता महज बाकी है। वहीं इस खबर के बाद क्रिकेट प्रेमियों में जमकर उत्साह देखा जा रहा है। बता दें कि भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को ठहरने के लिए ग्वालियर शहर के दोनों थ्री-स्टार होटल को 12 से 15 जनवरी तक के लिए बुक भी कर दिया गया है। हालांकि, ग्वालियर में होने वाले यह मैच अभी इंदौर में प्रस्तावित है।
मैच खेलना लगभग तय हुआ
ग्वालियर के शंकरपुर में आधुनिक सुविधाओं से लैस नए स्टेडियम पर 14 जनवरी को भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 मैच खेलना लगभग तय हो गया है। इस अंतरराष्ट्रीय मैच की दावत ग्वालियर को देने के लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इशारे पर कमर कस ली है।
30 हजार दर्शकों को बैठने की जगह
अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए युद्धस्तर की तरह तैयार हो रहे नए स्टेडियम में दूधिया रोशनी फ्लड लाइट के तीन एलइडी पोल पूरी तरह खड़े हो गए हैं। कुल छह पोल में से तीन पोल अगले दो-तीन दिन में खड़े होने की पूरी उम्मीद है। दोनों पवैलियन का इंटीरियर का काम अंतिम दौर में चल रहा है। स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों की बैठने की व्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *