मंत्रिमंडल में अपना नाम नहीं होने से कई दावेदार सहमे

भोपाल. मुख्यमंत्री मोहन सरकार का पहला मंत्रिमंडल विसतर विधानसभा सत्र की समाप्ति यानी 21 दिसंबर के बाद होने की संभावना है। 25 दिसंबर के पहले इसे करने की तैयारी है। संभावित मंत्रियों के नामों पर मुख्यमंत्री और अन्य प्रदेश पदाधिकारियों की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक दौर की बैठक हो चुकी है।
इस बैठक के बाद कई दावेदार अपना नाम नहीं होने की खबरों से सहम गए हैं। वह जातिगत, क्षेत्रीय समीकरण और अन्य तर्कों के आधार पर खुद को प्रबल दावेदार बताते हुए अपने आकाओं के पास जोर लगा रहे हैं तो कुछ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शरण में हैं। चर्चा है कि कुछ नामों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री एक बार फिर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *