इंदौर में कोविड का मरीज मिला, राजधानी में अलर्ट जारी
भोपाल. केरल में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन-1 से संक्रमित मरीज के मिलने के बाद मध्य प्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी स्थानों में अलर्ट जारी कर दिया है। कोविड को लेकर केंद्र की गाइडलाइंस प्रदेश भर में लागू किया गया है। केरल में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन-1 का मामला सामने आया है, जिसके बाद से केंद्र सरकार ने भी एडवाइजरी जारी की है। वहीं इसे लेकर मध्य प्रदेश में भी अलर्ट जारी हो गया है। सोमवार को इंदौर में कोविड का एक पॉजीटिव मिला है इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मचा हुआ है। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट में रहने के निर्देश जारी किए है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को दी सलाह
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सलाह दी है कि वे सभी जिलों में कोविड जांच के दिशा निर्देश के अनुसार पर्याप्त परीक्षण सुनिश्चित करें। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को ज्यादा-ज्यादा से संख्या में आरटी-पीसीआर परीक्षणों सहित पर्याप्त परीक्षण सुनिश्चित करने की सलाह भी दी है। वहीं सरकार ने राज्यों को जीनोम सीक्वेंस के लिए पॉजिटिव नमूने प्रयोगशालाओं को भेजने के लिए कहा गया है।
