2024 लोकसभा चुनाव में मोदी बनाम खड़गे होंगे प्रधानमंत्री का चेहरा
नई दिल्ली. विपक्षी इंडिया गठबंधन की मंगलवार को नई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को गठबंधन का प्रधानमंत्री चेहरा बनाये जाने का प्रस्ताव रखा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बनर्जी के इस प्रस्ताव का समर्थन भी किया है।
लेकिन जब खड़गे से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने दो टूक कहा है कि पहले 2024 का चुनाव जीतने दीजिये। पीएम चेहरे पर बाद में विचार किया जायेगा। ऐसे में विपक्षी गठबंधन के प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे की ताकत, उनकी कमजोरी और संभावित चुनौतियों को जान लेना जरूरी है क्योंकि अगर वे आधिकारिक तौर पर विपक्षी गठबंधन के पीएम उम्मीदवार बनते है तो उनका मुकाबला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से होगा।
