एयरपोर्ट पर फर्जी टिकट के साथ पकड़ाए तीन यात्री

इंदौर. एयरपोर्ट पर फर्जी टिकट के साथ तीन यात्री पकडाए है। इन्होंने एयरपोर्ट पर सीआरपीएफ की सुरक्षा का एक घेरा क्रॉस कर लिया था। वापस बाहर निकलने के दौरान पकड मे आ गए। इंडिगो एयर लाइन स्टाफ ने इनके टिकट फर्जी बताए है। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तीनों धार जिले के रहने वाले है।
जवानों ने इंडिगो के काउंटर पर टिकट की जांच करवाई तो पता चला इस नाम का कोई यात्री जम्मू नहीं जा रहा है। शक के आधार पर दोनों युवकों को सुरक्षाबलों ने हिरासत में लिया और थाने के सुपुर्द कर दिया। एसआइ हरिसिंह मरावी ने जांच की और शनिवार रात मामले में दोनों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *