महाराष्ट्र में एक्सप्लोसिव कंपनी में धमाका, 9 की मौत
महाराष्ट्र. नागपुर के बाजारगांव में सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड में रविवार को धमाका हो गया। जिससे इमारत में आग लग गई। 12 लोग इसकी चपेट में आ गए। 9 की मौत हो गई और तीन घायल हैं।
मरने वालों में 6 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। नागपुर ग्रामीण SP हर्ष पोद्दार ने बताया, यह ब्लास्ट कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के वक्त हुआ। धमाका इतना तेज था कि, सी बी एच 2 प्लाट की इमारत भी ध्वस्त हो गई। पुलिस के मुताबिक, इस फैक्ट्री में सेना के लिए हथियारों का निर्माण होता है। जिसके चलते भारी मात्रा में गोला-बारूद मौजूद था। वहीं ब्लास्ट के बाद जहरीला केमिकल पूरी फैक्ट्री में फैल गया। इससे मौतों की संख्या बढ़ सकती है।
