कैलाश विजयवर्गीय को हाई कोर्ट से राहत

इंदौर. विधायक कैलाश विजयवर्गीय को हाई कोर्ट से राहत मिल गई है। उनके विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारी के नामांकन के खिलाफ दायर याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। विजयवर्गीय पर नामांकन में स्वयं पर दर्ज आपराधिक प्रकरणों की जानकारी छुपाने का आरोप लगा था। नामांकन फार्म में छत्तीसगढ़ के एक प्रकरण में वारंट जारी होने की जानकारी नहीं दिए जाने और परिवार के सदस्यों से जुड़ी कंपनियों की जानकारी छुपाने के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोला था। इस बीच एडवोकेट विनोद द्विवेदी ने भाजपा नेता का नामांकन रद करने की मांग करते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट ने अब इस टिप्पणी के साथ याचिका खारिज कर दी है कि चुनाव संपन्न हो चुके हैं, परिणाम भी घोषित हो चुके हैं। ऐसे में नामांकन रद करने की मांग का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *