जीवाजी विश्वविद्यालय में परिसर में 2 मोर घायल, उपचार के लिये वन विभाग को सौंपा

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय के पीकॉक गार्डन में मंगलवार की दोपहर में 2 घायल मोर मिले है। इनमें दोनों मोरों के पैर टूटे पाये गये जबकि एक मोर के सिर चोट लगी और मूंह से झाग निकल रहा है। ऐसी अवस्था में घायल मोरों की सूचना चिडि़याघर जू क्यूरेटर गौरव परिहार को दे दी गयी है।
जैसे घायल मोरों की सूचना जीवाजी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों को मिली हो हंडकम्प मच गया है। मोरों के इलाज के लिये प्रयास कर दिये है। घायल मोर वन विभाग एएसआई विश्वविद्यालय से लेकर फूलबाग लेकर गये है। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।
कुत्तों ने किया घायल
पीकॉक गॉर्डन की देखभाल कर रहे लोगों ने बताया कि हमें ऐसा लगता जो आवारा कुत्ते परिसर में घूमते है शायद उन्हीं घायल किया है। इसकी सूचना नगरनिगम को दे दी गयी है। कुत्तों को पकड़ने की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *