ग्वालियर, मुरैना से चोरी हुए 250 मोबाइल दिल्ली और राजस्थान में मिले

मुरैना. पुलिस की साइबर टीम ने 250 मोबाइल बरामद किये गये हैं। यह वह मोबाइल हैं जो या तो किसी के हाथ से छूटे थे या फिर उनको चुराया गया था। एसपी शैलेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि मोबाइल इनके मालिकों को बुलाकर सौंपे जा रहे हैं। पुलिस के पास मोबाइल गुम होने के आवेदन लगातार आ रहे थे। इस पर पुलिस कप्तान के निर्देश पर साइबर टीम ने गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस करना जब शुरू किया तो धीरे-धीरे मोबाइल पुलिस को मिलते चले गये।
ग्वालियर, मुरैना से चोरी मोबाइल दिल्ली और राजस्थान मिले
मुरैना की साइबर टीम ने जिन मोबाइल को बरामद किया है वह न केवल मुरैना बल्कि ग्वालियर, धौलपुर, आगरा तथा दिल्ली में मिले हैं। पुलिस ने मोबाइल बरामद करके उनके स्वामियों को सौंपने के लिये सूची तैयार कर ली है। जिसका जल्द ही प्रकाशन किया जायेगा।
इन लोगों के गुम हुए मोबाइल
पुलिस के मुताबिक जिन लोगों के मोबाइल गुम हुए हैं उनमें भूतपूर्व सैनिक, माली, खिलाड़ी, विद्यार्थी, गृहणियां, कामकाजी महिलाएं आदि शामिल हैं। पुलिस जल्द ही उनको बुलाकर मोबाइल उनको सौपेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *