शनिदेव की शरण में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

मुरैना. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार की सुबह मुरैना के प्रसिद्ध ऐती पर्वत पर पहुंचे और वहां उन्होंने भगवान शनि देव को तेल अर्पित किया तथा पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उनकी पत्नी साथ थी।
आपको बता दें कि आज शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जन्मदिन है। इसलिये वह अपनी पत्नी के साथ मुरैना के प्रसिद्ध शनिदेव मंदिर पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद थे। भगवान शनिदेव के मंदिर पर पहुंच दोनों पति-पत्नी ने पहले तेल अर्पित किया तथा उसके बाद पूजा अर्चना की।
सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगवानी पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा थी। इस अवसर पर उनके आसपास कोई नहीं जा पा रहा था। भाजपा के कार्यकर्त्ता भी सीधे उन तक नहीं पहुंच पा रहे थे। आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इससे पहले दतिया स्थित पीताम्बरा शक्तिपीठ के दर्शन करने भी गये थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *