VISM के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने निकाली एड्स जागरूकता रैली – नुक्कड नाटक कर लोगो को किया जागरूक
ग्वालियर. VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट ऑफ नर्सिंग एण्ड रिसर्च में 1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने ग्राम आंतरी में एड्स के प्रति जागरूकता रैली निकाली व नुक्कड नाटक का मंचन भी किया। रैली को आंतरी थाना प्रभारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को प्रांरभ किया।
रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने घर-घर जाकर, दुकानदारो को महिलाओं एवं पुरूषो को एड्स से बचाव के उपायों का बताया इसी के साथ छात्र-छात्राओं ने पोस्टरो के माध्यम से लोगो को जागरूक किया। इसके पश्चात् एक नुक्कड नाटक का भी मंचन किया गया जिसमें एड्स फैलने के कारण एवं लक्षण बताऐं गए। इसके साथ उपस्थित VISM हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने भी एड्स जैसी बीमारी के बारे में क्षेत्रवासियों को जागरूक किया । उन्होनें बताया कि एड्स पर हम न सिर्फ बात करने से कतराते है, बल्कि जिनको यह बीमारी है, उनसे भी हम दूरी बना लेते है। एड्स को लेकर जागरूकता की बहुत ज्यादा कमी है। इसलिए इस बीमारी से हम सबको मिलकर लड़ना होगा। डॉक्टर्स ने क्षेत्रवासियों को बताया कि पूरे वर्ष समय-समय पर VISM हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क हेल्थ चैकअप का आयोजन किया जाता है जिसमें भाग लेने के लिए क्षेत्रवासियों को आग्रह किया गया। इस मौके पर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स एवं नर्सिंग स्टॉफ उपस्थित रहें।
