मिजोरम में 3 की बजाय 4 दिसम्बर को होगी मतगणना, रविवार को चर्च जाना जरूरी

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में (5 राज्यों)में हुए विधानसभा चुनावों के बाद पूरा देश 3 दिम्बर को होने वाली मतगणना का इंतजार कर रहे है। इस दौरान चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए मिजांरम में चुनाव परिणाम की तारीख बदल दी है। अब यहां 3 दिसम्बर की जगह 4 दिसम्बर को मतगणना की जायेगी।
आपको बता दें कि मतदान से पूर्व ही मिजोरम में मतगणना की तारीख बदलने की मांग हो रही थी। इसे लेकर सभी पार्टियां एक मत नजर आयी थी। मांग करने वाले राजनीतिक दलों का कहना था कि रविवार को ईसाइयों का पवित्र दिन होता इसलिये ईसाई समुदाय बहुत राज्य मिजोरम में मतगणना की तारीख बदली जानी चाहिये। मांग को भाजपा, कांग्रेस और सत्ताधारी एमएनएफ समेत सभी राजनीतिक दल सहमत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *