लाड़ली बहना योजना के सहारे MP 5वी बार बनेगी सरकार-शिवराज सिंह चौहान

ग्वालियर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन पर उनके स्वागत के लिये ग्वालियर आये सीएम शिवराजसिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना के सहारे प्रदेश में फिर से सरकार बनाने का दावा किया है। जब सीएम से पूछा गया कि क्या आप 5वीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं तो शिवराज ने मुस्कराते हुए कहा कि भाजपा जिन्दाबाद। एग्जिट पोल पर शिवराज ने कहा है कि जब मैं आपके साथ कहा जाऊंगा। एमपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
एमपी में 5वीं सरकार बनने भाजपा की सरकार
ग्वालियर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्यप्रदेश में जनता के आर्शीवाद से बनने जा रही है। 48 घंटे बाद फैसला आना है। तब तक के लिये इंतजार कीजिये ।सीएम कौन बनेगा सवाल पर वह बिना दिये आगे बढ़ गये।

ग्वालियर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ग्वालियर पहुंचे हैं। ग्वालियर एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का वेलकम प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व गृहमंत्री एमपी नरोत्तम मिश्र ने किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जेपी नड्‌डा के आगमन से पूर्व ही ग्वालियर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ने एयरपोर्ट परिसर में खुशहाली के लिए पौधा रोपण किया। इसके बाद वह एक्जिट पोल पर बोले हैं कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आ रही है। जन जन के मन मे मोदी जी हैं। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में रिकॉर्ड विकास किया है। गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में कामयाबी मिल रही है। यहां शिवराज सिंह ने कहा कि जन-जन के मन में मोदी बसे हैं। लोगों को पता है कि यही विकास कोई करा सकता है तो भाजपा ही करा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *