राजौरी में फिर दिखे आतंकी, सेना ने शुरू की तलाश
जम्मू कश्मीर. राजौरी और रियासी में एक बार फिर से आतंकियों के होने की खबर आ रही है। भारतीय सैन्य बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बाजीमाल इलाके में हुई मुठभेड के बाद भारतीय सेना इस इलाके के अन्य आतंकियों की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि इस इलाके में दो से तीन आतंकियों को देखा गया है। भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल, जम्मू कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने पूरे इलाके को घेर रखा है। उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मुठभेड के बाद कहा था कि इस इलाके में डेढ दर्जन पाकिस्तानी आतंकियों के होने की आशंका है। इसके बाद से ही सेना लगातार ही कालाकोट जंगल के आस पास के गांवों में तलाशी अभियान चला रहा है।
नवंबर में 10 आतंकी ढेर
भारतीय सेना ने इस महीने अब तक 10 आतंकियों को 72 हूरों के पास भेज दिया है। 22 नवंबर को करीब 30 घंटे तक चली मुठभेड में 2 पाकिस्तानी आतंकियों को सेना ने मार गिराया। इसमें से आतंकी मुस्तफा कारी अफगानिस्तानी लडाकों से लेकर पाकिस्तान सेना तक प्रशिक्षण ले चुका था। यह एक खतरनाक निशांची था। इसके अलावा 16 नवंबर से 24 घंटे तक चली कुलगाम मुठभेड में पांच आतंकियों को मार गिराया था। वहीं राजौरी मुठभेड में 17 नवंबर को एक आतंकी मारा गया था। उरी में 14 नवंबर को मुठभेड हुई। इसमें एलओसी पर दो पाकिस्तानी आतंकियों को घुसपैठ करते वक्त सेना ने मार गिराया।
