MP में केंद्रीय मंत्री के बेटे ने फॉर्च्यूनर कार से ऑटो को टक्कर मारी, 3 घायल

जबलपुर. फॉर्च्यूनर कार ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। कार बहुत स्पीड में थी और इसे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल का बेटा प्रबल सिंह चला रहा था। उसे भी चोट आई है। हादसा शनिवार शाम मेडिकल यूनिवर्सिटी के पास हुआ। जानकारी लगते ही गढा थाना पुलिस मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।


फॉर्च्यूनर कार ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद ऑटो के उडे परखच्चे उड गए। हादसे में तीन युवक घायल हुए है जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो को टक्कर मारने के बाद फॉर्च्यूनर सडक किनारे झाडियों में जा घुसी। हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान राकेश पटेल, संदीप पटेल और मनीष रूप में हुई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *