वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के अगले हेड कोच

नई दिल्ली. विश्व कप 2023 के बाद भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड का करार खत्म हो गया। वीवीएस लक्ष्मण मुख्य कोच के रूप् में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम के साथ है। बीसीसीआई लक्ष्मण को अगला मुख्य कोच बना सकता है। वहीं राहुल द्रविड के नई टीम के साथ जुडने की खबर है। राहुल द्रविड भारतीय पुरूष टीम के मुख्य कोच का पद छोडने के लिए तैयार है। आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स से उनकी बातचीत चल रही है। राहुल आईपीएल 2024 से पहले एलएसजी में मेंटर के रूप में जुड सकते है।
बीसीसीआई की जल्द मीटिंग होगी
राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के हेड कोच की रेस में सबसे आगे है। इस सब पर चर्चा के लिए जल्द ही बीसीसीआई की बैठक होने वाली है। जिसमें कोचिंग और टीम के भविष्य पर चर्चा होगी। ऐसे में लक्ष्मण का राहुल की जगह लेना तय है। वहीं रोहित शर्मा के कप्तानी पर भी फैसला लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *