पिता-पुत्र ने हमलावरों द्वारा की गयी गोलीबारी से स्कूल में छिपकर जान बचाई

ग्वालियर. मुरार के बड़ागांव में जमीन से जुड़े विवाद में हमलावरों ने व्यापारी पिता-पुत्र को टारगेट कर गोलियां बरसाई। दोनों अपनी जमीन पर मजदूरों से रास्ता बनवा रहे थे। तभी वहां नकाबपोश हमलावर आ धमके और कट्टे, पिस्टल से गोलियां चलाना शुरू कर दी।
पिता-पुत्र और मजदूरों ने एक स्कूल में छिपकर जान बचाई। लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गये। फायरिंग से टीचर और छात्र-छात्रायें घबरा गये। घटना शुक्रवार दोपहर 2 बजे बड़ागांव मुरार की है। शनिवार को सीसीटीवी फुटेज आने पर मामला सामने आया। हमलावरों का इरादा हत्या का था। इसलिये पुलिस ने हत्या के प्रयास की एफआईआर दज्र कराई है।
क्या है मामला
महावीर जैन उपनगर मुरार के सदर बाजार गिर्राज जी मंदिर के पास रहते हैं। सदर बाजार में उनका साड़ियों का शोरूम है। सराफे का भी कारोबार है। उनकी जमीन बड़ागांव में लॉर्ड कृष्णा स्कूल के पास है। शुक्रवार को वह बेटे और मजदूरों को साथ लेकर जमीन पर पहुंचे। यहां वह जमीन के पास सड़क बनवाने के लिए ट्रैक्टर चलवा रहे थे। इतने में चार से पांच हमलावर कट्‌टे, पिस्टल और अधिया लेकर आते हुए दिखाई दिए। सभी ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। हमलावरों को देखते ही पिता-पुत्र ने दौड़ लगा दी। इसी बीच यहां से गुजर रहा ट्रैक्टर ड्राइवर भी चालू ट्रै
रास्ता बनाने को लेकर है विवाद
हमालवरों की पहचान बड़ागांव निवासी कपिल यादव और उसके साथियों के रूप में हुई है। जिस जमीन पर पिता-पुत्र सड़क तैयार करवा रहे थे उसी बीच हमलावर अपनी बता रहा है। विवाद इसी जमीन को लेकर है। हमलावर की पिता-पुत्र से जमीन के लिये पहले भी बहस हो चुकी है। टीआई मुरार मदनमोहन मालवीय ने बताया कि महावीर जैन की शिकायत पर हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
कारोबारी – छिपते नहीं तो हत्या कर देते
हमलावरों के फायरिंग करते ही मजदूर भी घबरा गए। जिसे जहां जगह मिली, वहां छिप गए। पिता-पुत्र और कुछ मजदूर पास ही स्थित स्कूल में छिप गए तो हमलावरों ने स्कूल के बाहर आकर भी गोलियां चलाईं। बच्चों के साथ टीचर भी घबरा गए। सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद हमलावर भाग गए। कारोबारी का कहना है कि हम छिपते नहीं तो वो हमारी हत्या कर देते।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *