निजी वाहनों पर मध्यप्रदेश शासन अथवा शासकीय वाहन लिखा पाए जाने पर होगी कार्रवाई 

ग्वालियर जिले में निजी वाहनों पर मध्यप्रदेश शासन अथवा शासकीय वाहन अंकित कराने वालों के विरूद्ध की जायेगी कार्रवाई । कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने कहा है कि यह देखने में आया है कि कुछ निजी वाहनों पर शासकीय अथवा मध्यप्रदेश शासन अंकित है। ऐसे वाहन पूर्व में किसी विभाग में अनुबंधित रहे होंगे, लेकिन वर्तमान में कहीं पर भी अनुबंधित नहीं हैं और वाहनों पर शासकीय अंकित है।
कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन मालिक जिनके वाहन किसी शासकीय कार्यालय से अनुबंधित नहीं हैं, उनके वाहन पर पूर्व से ही शासकीय अथवा मध्यप्रदेश शासन अंकित है तो वे तत्काल उसे हटाएँ। पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान अगर कोई वाहन ऐसा पाया जाता है जो विभाग में अनुबंधित नहीं है और उस पर शासकीय अथवा मध्यप्रदेश शासन लिखा है तो वाहन मालिक के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *