मेला की आयोजन तिथि अविलम्ब घोषित कर सफाई, सीवर, रोड, बिजली व्यवस्था दुरूस्त की जाए- महेंद्र भदकारिया

ग्वालियर। माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने आज अध्यक्ष महेंद्र भदकारिया एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता अनिल पुनियानी के नेतृत्व में मेला सचिव को संभागीय आयुक्त, ग्वालियर संभाग के नाम ज्ञापन भेंटकर श्रीमन्त माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला की आयोजन तिथि अविलम्ब घोषित कर मेला परिसर में सफाई, सीवर, रोड, बिजली व्यवस्था दुरूस्त करने एवं मेले की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अघोसंरचना एवम विकास कार्य के लिए १० करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने एवम शिल्प बाजार की व्यवस्था मेले द्वारा संभाले जाने जाने बावत ज्ञापन पत्र भेंट किया।

मेला शुरू होने की सुगबुगाहाट शुरू
ज्ञापन पत्र में कहा गया है कि ग्वालियर व्यापार मेला में 25 दिसंबर से मेला शुरू होने की सुगबुगाहाट शुरू हो गई है, झूला सेक्टर में झूला संचालकों ने अपना सामान भी पहुंचाना शुरु कर दिया है। सभी मेला व्यापारी भी शीघ्र से शीघ्र अपनी दुकानें व शोरूम लगाने के लिए तैयार है। सभी मेला व्यापारियों को प्रतीक्षा सिर्फ मेला प्राधिकरण की हरी झंडी मिलने की है। हालांकि मेला प्राधिकरण से तय तारीख पर ही मेला शुरू कराने का आश्वासन मिला है। चूंकि अब चुनाव भी करीब करीब सम्पन्न हो ही चुके हैं, लिहाजा अब तैयारियां तेज गति से प्रारंभ कर दी जानी चाहिए। इस वर्ष के मेले की आयोजन अवधि भी तत्काल घोषित की जाए ताकि व्यापारियों को सुविधा रहे।
मेला व्यापारी संघ ने यह भी पुरजोर आग्रह किया कि मेला में शिल्प बाजार में प्रवेश के लिए खोला गया बाहर का गेट प्राधिकरण को बंद कर मेला परिसर के भीतर से ही शिल्प बाजार में प्रवेश द्वार होना चाहिए। पहले इस तरह की व्यवस्था थी, शिल्प बाजार का प्रवेश द्वार भीतर से होने का लाभ सभी मेला व्यापारियों को होता था क्योंकि शिल्प बाजार आने वाले सैलानी अन्य सेक्टरों में भी खरीदारी करते थे अब बाहर के गेट से ही निकल जाते हैं।

नगर निगम, शिल्प बाजार व मंडी बोर्ड को मेला प्राधिकरण ने दिए नोटिस
मेला सचिव एनएल श्रीवास्तव ने मेला व्यापारियों को सभी समस्याओं के निराकरण के प्रति आश्वस्त करते हुए जानकारी दी कि मेला प्राधिकरण की भूमि पर बिना भुगतान संचालित हो रहे नगर निगम के कचरा डंपिंग सेंटर व केंद्र सरकार के शिल्प बाजार प्रशासन के साथ ही क्षतिपूर्ति भुगतान के लिए मंडी बोर्ड को मेला प्राधिकरण द्वारा नोटिस जारी किए जा चुके हैं। ज्ञापन सौंपने वाले मेला व्यापारी संघ के प्रतिनिधिमण्डल में महेंद्र भदकारिया अध्यक्ष, उमेश उप्पल संयोजक, अनिल पुनियानी प्रवक्ता, कल्ली पंडित अनुज सिंह राजेंद्र भदोरिया अरुण कैन हरिकांत समाधिया मुकेश अग्रवाल आदि लोग शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *