धार जिले की विधानसभा सीटों का रिजल्ट देर से आएगा

भोपाल. विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद मतगणना को लेकर सभी को इंतजार है। आगामी 3 दिसंबर को पॉलीटेक्निक कॉलेज में होने वाली ईवीएम खुलने के साथ वोटों की गिनती की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा के लिए 14 टेबलें लगाई जाएंगी जहां एक साथ मतों की गिनती होगी। सबसे पहले धरमपुरी के नतीजे आने की संभावना है। धरमपुरी में 244 बूथ थे और यहां की गिनती पहले होगी। इसी प्रकार दूसरे नंबर पर बदनावर, तीसरे पर मनावर और कुक्षी-सरदापुर और फिर कुक्षी और सबसे आखिरी में धार के परिणामों की घोषणा होगी।
धार में 300 पोलिंग बूथ होने से गणना देर तक चलेगी। इस लिहाज से प्रशासन स्तर पर भी तैयारियां चल रही है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अश्विनी कुमार रावत ने बताया कि मतगणना को लेकर 250 के लगभग अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इन्हें शनिवार को एक दिन की ट्रेनिंग दी जाना है। इसमें मतों की गिनती कैसे करनी है इसकी जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *