मुख्य सचिव के एक्सटेंशन की अफवाह-अनुपम राजन

भोपाल. एक ओर मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणामों का इंतजार किया जा रहा है तो दूसरी ओर एमपी में मुख्य सचिव बदले जाने की चर्चायें नतीजों से पहले ही शुरू हो गयी है। क्योंकि सूबे के मुख्य सचिव इकबालसिंह बैंस रिटायर होने वाले हैं। इसके पहले भी इन्हें 6-6 माह का दो बार एक्सटेंशन दिया जा चुका है। जबकि ऐसा माना जा रहा है कि तीसरी बार भी उनका एक्सटेंशन किये जाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
मुख्य सचिव के एक्सटेंशन की अफवाह
मुख्य सचिव (CS) इकबाल सिंह बैंस के एक्सटेंशन की अफवाह पर स्पष्टीकरण के लिए खुद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) अनुपम राजन को आगे आना पड़ा है। CS का कार्यकाल एक महीने के लिए बढ़ाए जाने की बात को उन्होंने अफवाह बताया। कहा कि सोशल मीडिया पर फेक न्यूज वायरल हो रही है। चुनाव आयोग ने इस तरह का कोई अप्रूवल नहीं दिया है।
आपको  बता दें, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को 30 नवंबर 2022 को रिटायर होना था, लेकिन इसके ठीक एक दिन पहले 29 नवंबर की रात उन्हें 6 महीने के लिए 30 मई 2023 तक एक्सटेंशन दे दिया गया। जब 30 मई करीब आई तो मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय करीब था। ऐसे में इकबाल सिंह बैंस को दोबारा 6 महीने के लिए 30 नवंबर 2023 तक विस्तार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *