SAF सिपाही की मौत के बाद पिता और भाई गिरफ्तार
ग्वालियर. गुरूवार को SAF में पदस्थ अनुराग राजावत का शव मिला है। पुलिस ने जवान के पिता और भाई को मोटरसाईकिल लेकर भागते हुए पकड़ा है। पुलिस को शक है कि दोनों एसएएफ बटालियन के पीछे शव फेंककर भाग रहे थे। एक दिन पहले जवान का पिता और भाई से झगड़ा हुआ था।
जवान भोपाल में पदस्थ था। जबकि उसका पिता एसएएफ बटालियन ग्वालियर में पदस्थ है। अनुराग की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की थी। प्लानिंग भोपाल में पदस्थ था मृतक। घटनास्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे मृतक के पिता और भाई को लेकर उनके निवास पर भी पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने पिता भाई और दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है
जांच करने पर मृतक के हाथ पैर में रस्सी के निशान मिले है जिससे लगता है कि उसे बांधा गया था, सिर में भी चोट के निशान है, शरीर अकड़ा हुआ था जिससे पता चलता है कि मौत शव फेंकने के पांच छह घंटे पहले ही हो गई थी। पुलिस ने पिता सुखबीर राजावत छोटे बेटे गोविन्द,और दोस्त भीमसिंह परिहार निवासी बगीचा बीयर बार के पास मामा का बाजार माधौगंज को भी हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
मृतक शादी नहीं होने पर नशा करके करता था घर में झगड़ा
शुरूआती पूछताछ में सामने आया है मृतक अनुराग की शादी नहीं हुई थी। इसी बात के लिए वह अपने माता पिता से आए दिन झगड़ा करता था। कल भी इसी बात के लिए झगड़ा हुआ दिन भर घर में विवाद होता रहा। घटना के समय मृतक की माँ रेखा राजावत 15 दिन पहले ही भोपाल किसी रिश्तेदार के जहां गई हुई थी। घर मृतक अनुराग, छोटा भाई गोविन्द और पिता सुखबीर ही थे, मृतक आरक्षक अनुराग शादी नहीं करने के लिए माता पिता को दोष देता था। जबकि पिता सुखबीर का कहना है कि अनुराग नशा करता था इसलिए शादी का विचार नहीं बनाया, फिलहाल गिरवाई थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
