नतीजों से पहले प्रहलाद पटेल का बड़ा दावा, MP में भाजपा सरकार बनेगी और

भोपाल. मध्य प्रदेश में हुए मतदान के बाद अब हर रोज सूबे में सरकार बनने के कयास और चर्चाएं हो रही है तो तमाम सर्वे और मतदान से पहले आयो एग्जिट पोल सत्ताधारी भाजपा के लिए अच्छी खबरें देकर नहीं गए लेकिन भाजपा के दिग्गजों को पूरी उम्मीद है कि फिर एक बार एमपी में कमल खिलने वाला है। केंद्र सरकार के जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल का दावा है कि एमपी 2003 का इतिहास दोहराएगा और प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। दमोह जिले के गुबरा में गो अभयारण्य की शुरूवात और अन्न्कूट कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री पटेल ने दावा किया कि प्रदेश का ये चुनाव साल 2003 के चुनाव जैसा है। जिस तरह 2003 में प्रदेश के लोगों ने भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई थी वहीं परिणाम 2023 में आएंगे।
मंत्री पटेल ने किया बडा दावा
आपको बता दें कि साल 2003 में उमा भारती के नेतृत्व में भाजपा ने कांग्रेस की 10 साल पुरान दिग्विजय सिंह सरकार को उखाड फेंका था और उमा भारती सीएम बनी थभ्। इस बार उमा अलग थलग है लेकिन पार्टी की तरफ से प्रहलाद पटेल अघोषित चेहरा माने जा रहे है और कयास लगाए जा रहे है कि अगर सूबे में भाजपा को बहुमत मिलता है तो प्रहलाद सीएम बनाये जा सकते है। इस कयास को इसलिए भी बल मिल रहा है कि पटेल ने प्रदेश में ताबडतोड चुनावी रेलियां की तो चुनाव के बाद वो जमीन पर आकर काम में जुट गए। उन्होंने दमोह जिले के गुबरा में एक बडे गो अभयारण्य की नीवं रखी है और माना जा रहा है कि उनका काम शुरू हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *