सिल्कयारा टनल में एनडीआरएफ मौजूद, सीएम पुष्करसिंह धामी मौजूद, किसी क्षण बाहर आ सकते मजदूर

उत्तरकाशी. टनल से 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिये युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमें 12 नवम्बर 41 मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिये प्रयास जारी है। एजेंसियों ने कहा है कि आज रात तक टनल से बड़ी खबर किसी समय आ यकती है। एनडीआरएफ की 21 सदस्यीय टीम ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर टनल में गयी है और इसके साथ ही उनके पास स्ट्रेचर्स भी है। मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी उत्तरकाशी पहुंच गये हैं। टनल के बाहर एम्बूलेंस को रेडी मोड़ पर रखा गया है।
टनल के बाहर एम्बूलेंस सहित चिन्याली सौढ़ हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की चहल कदमी शुरू हो गयी है। सीएमओ उत्तराखंड ने बताया है कि सिल्कयारा में रेस्क्यू टीम अब अंतिम चरण है। मजदूरों को बचाने के लिये एनडीआरएफ की टीम भी तैनात है। सुरंग के अन्दर एक एम्बूलेंस तैनात की गयी है। मजदूरों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये चिन्यालीसौढ़ स्थित सीएचसी में डॉक्टरों की एक टीम तैनात की गयी है। मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी स्वयं भी उत्तरकाशी में मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *