किसी भी वक्त सुरंग से बाहर आ सकते हैं मजदूर, एंबुलेंस तैनात
उत्तरकाशी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने की जद्दोजहद जारी है। ताजा खबर यह है कि रेस्क्यू ऑपरेशन अंतिम चरण में है। ऑपरेशन में जुटी टीम मजदूरों से चंद मीटर दूर है। किसी भी वक्त अच्छी खबर आ सकती है। सुरंग के बाहर एंबुलेंस तैनात है ताकि मजदूरों को तत्काल स्वास्थ्य सेवा मुहैया करवाई जा सके।
रेस्क्यू ऑपरेशन से जुडा अपडेट
जानकारी के अनुसार पाइप से तैयार की जा रही निकासी सुरंग के आगे का करीब तीन फिट हिस्सा हल्का मुड गया है। जिसको काटा जाना है। उसके बाद सही एलाइनमेंट पर 800 एमएम का पाइप डाला जाना है। यहां से करीब 3 से 5 मीटर की दूरी पर सुरंग में फंसे 41 श्रमिक 12 दिन से बाहर निकलने है। 12 नवंबर को सुबह खदान का एक हिस्सा ढहने से 41 मजदूर फंस गए थे। तब स ेअब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उत्तरकाशी के सिल्कयारा स्थित सुरंग ढहने वाली जगह पर बचाव और राहत अभियान तेज है। बचाव दल ने 45 मीटर की गहराई तक स्टील का चौडज्ञ पाइप लगाने में सफलता हासिल की है। मलबे के दूसरी ओर फंसे श्रमिकों तक पहुंचने के लिए बचावकर्मियों को कुल मिलाकर लगभग 57 मीटर तक ड्रिलिंग करना है। अधिकारियों के अनुसार मलबे में 39 मीटर तक 800 व्यास वाले स्टील पाइप डाले गए है।
