पैरोल जंप कर बंदी फरार, हत्या के मामले में काट रहा था सजा
ग्वालियर. ग्वालियर जेल में हत्या के अपराध में सजा काट रहा एक बंदी पैरोल जंप कर फरार हो गया है। घटना केन्द्रीय जेल बहोडापुर की है। 15 दिन पहले बंदी पैरोल पर जेल से गया था लेकिन बंदी पैरोल खत्म होने पर वापस नहीं आया तो प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने जेल प्रबंधन की शिकायत पर मामला दर्ज कर फरार बंदी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस बंदी की तलाश के लिए उनसे संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
