कार्तिक स्थान में नदी में 2 महिलाओं की मौत, नदी के तेज बहाव में बहीं नाबालिग, उसे बचाने गयी महिला की भी मौत

महिला और लड़की की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। - Dainik Bhaskar

दतिया. अंगूरी नदी में कार्तिक स्नान के दौरान 16 वर्षीय लड़की और 21 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। बुधवार की सुबह 6.30 बजे भगोर गांव की लगभग 200 महिलायें नदी किनारे पहुंची थी।
चिरूला थाना प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया है कि महिलायें कृष्ण जी की प्रतिमा बनाकर पूजा करने नदी में उतरी थीं, 16 साल की साक्षी भी पानी में बह गयी। वह तेज बहाव में बहने लगी। उसे बचाने के लिये वहां मौजूद 2-3 महिलायें गहरे पानी में उतर गयी। इनमें से 21 साल की कोमेश यादव भी बह गयी और ग्रामीणों ने बाकी महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया और पुलिस ने दोनों के शव बाहर निकाल लिये है।

कार्तिक स्नान के दौरान साक्षी और कोमेश की नदी में बहने से मौत हो गई।

‘बचाने गई भाभी भी बह गई’
कोमेश की ननद मुस्कान यादव ने बताया, भाभी पूजा करने के बाद नदी किनारे ही थी। उनके साथ हमारे परिवार की एक लड़की भी थी। तभी एक लड़की (साक्षी) नदी में बहने लगी। ये देख दोनों लड़की को बचाने चली गईं। लड़की को बचाने के चक्कर में भाभी भी बह गई।
आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे
घटना के समय पास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण गौतम यादव चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे। गौतम ने बताया कि दो बच्चियां और एक महिला नदी में बह रही थी। एक बच्ची ने झाड़ियों का सहारा ले लिया था। उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक बच्ची और एक महिला को नहीं बच सके।

9वीं की छात्रा थी साक्षी
मृतक साक्षी कक्षा 9वीं की छात्रा थी। उसकी मौत के बाद माता-पिता बेसुध हैं। साक्षी की 5 बहन और एक भाई है। वह बहनों में सबसे छोटी थी। परिजन का कहना है कि वह पहली बार गांव की महिलाओं के साथ स्नान करने गई थी।
6 महीने पहले हुई थी शादी
कोमेश की शादी देवेंद्र यादव से छह महीने पहले 2 मई 2023 को हुई थी। कोमेश नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। घटना से पूरा परिवार दुखी है, गांव की अन्य महिलाएं परिवार को ढांढस बंधा रही हैं।

खबर का अपडेट जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *