नेशनल हेराल्ड केस में ED का एक्शन, यंग इंडिया की 751.9 करोड़ की संपत्ति अटैच

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड केस में यंग इंडिया की 751.9 करोड रुपए की संपत्ति अटैच की है। कांग्रेस से जुडे यंग इंडिया के खिलाफ ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है। इस कंपनी में सोनिया-राहुल की 76 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसी केस में ईडी ने 3 अगस्त 2022 को दिल्ली की हेराल्ड बिल्डिंग में स्थित यंग इंडिया कंपनी का ऑफिस सील कर दिया था। पिछले साल 2 और 3 अगस्त को ईडी की टीम ने सुबह से देर शाम तक नेशनल हेराल्ड के दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत 16 ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई सोनिया और राहुल से पूछताछ के बाद की गई थी।
ईडी ने कहा जांच में अवैध प्रॉपर्टी मिली
जांच एजेंसी ने बयान जारी कर कहा कि सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे से पूछताछ की थी और उनके बयान दर्ज किए थे। इसी के आधार पर कार्रवाई की गई। ईडी ने आगे कहा कि जांच से पता चला कि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड के पास दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में 661.69 करोड रुपए की अवैध संपत्तियों में यंग इंडिया का कब्जा है। इसके अलावा एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड ने इसमें 90.21 करोड रुपए की अवैध आया निवेश किया है। इसी प्रॉपर्टी को अटैच किया गया है।

2010 में यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड (YIL) नामक नया ऑर्गेनाइजेशन बना, जिसने नेशनल हेराल्ड को चलाने वाले AJL का अधिग्रहण कर लिया। - Dainik Bhaskar

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *