हमास जल्द ही इजरायली बंधकों को करेगा आजाद

नई दिल्ली. इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच एक राहत भरी खबर आई हैं कि इजरायली सेना ने मीडिया के हवाले से बताया है कि इजरायल के साथ सीजफायर समझौते के तहत हमास 80 बंधकों को रिहा करने जा रहा है।पिछले डेढ़ माह से जारी इस युद्ध के बीच बंधकों की रिहाई के लिये कतर दरअसल इजरायल और हमास के बीच मध्यस्थता कर रहा है।
7 अक्टूबर को रॉकेट हमले करने के बाद हमास के लड़ाके इजरायल में घुस आये थे। हमास के लड़ाकों ने लगभग 250 नागरिकों को बंधक बना लिया था। इन बंधकों को हमास ने गाजा पट्टी में बनी सुरंगों में रखा गया था। हमास अभी तक कई बंधकों को छोड़ चुका है। जबकि उसका यह भी दावा है कि कई बंधक इजरायली हमले में मारे गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *