हेलमेट एवं सीटबेल्ट की अनिवार्यता के लिए पुलिस चलाएगी विशेष चैकिंग अभियान

ग्वालियर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को दो पहिया वाहन चालक और पिलीयन राइडर द्वारा हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चालक एवं सवारी के लिए सीटबेल्ट लगाने की अनिवार्यता हेतु 50 दिवसीय चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया है। एएसपी ऋषिकेश मीना ने बताया कि 22 नवम्बर से यातायात पुलिस द्वारा डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान अपनी टीम के साथ ग्वालियर शहर में हेलमेट तथा सीटबेल्ट न लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान चलाया जाएगा।
सभी वाहन चालक दो पहिया वाहन चलाते समय एवं दुपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले पिलीयन राइडर भी आवश्यक रूप से हेलमेट पहने एवं इसी प्रकार 4 पहिया वाहन चालक और उसमें सवार अन्य व्यक्ति सीट बेल्ट अवश्य धारण करें, जिसे आप सुरक्षित रहेंगे। अधिकांश देखने में आता है कि जो सड़क दुर्घटना घटित होती हैं उनमें गंभीर घायल एवं मृत्यु समय अधिकांश मृत्यु सर की चोट के कारण होती हैं यदि हम 2 पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और 4 पहिया वाहन चलाते समय आवश्यक रूप से सीट बेल्ट का उपयोग करेंगे तो हम काफी हद तक सुरक्षित रहेंगे। उसके साथ ही ग्वालियर पुलिस की आमजन से अपील है कि वह खुद हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता एवं उपयोगिता के प्रचार प्रसार एवं पालन करने में बढ़-चढ़कर ग्वालियर पुलिस को सहयोग प्रदान करें जिससे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *